April 20, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

1 min read

मोदी और योगी की सरकार की कार्यप्रणाली में दिखता है असली समाजवाद उत्तर प्रदेश विकास के शिखर की ओर अग्रसर : डा दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज यहां कानपुर नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी और योगी की सरकार की कार्यप्रणाली में असली समाजवाद देखने को मिलता है। लोहिया जी गरीब की मदद की बात कहते थे और मोदी योगी सरकार का हर कार्य गरीब को सबल बनाने की दिशा में ही किया जा रहा है। रेहडी वालों को 1000 रुपए देने की बात हो अथवा गरीब के मकान को बनवाने की बात हो अथवा गरीब के घर शौचालय बनवाने की बात हो ऐसे तमाम काम गरीब के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास की यात्रा को समावेशी बनाया है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में 42 लाख गरीबों के आवास बनाये गए हैं। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 02.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला योजना में 1.56 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए, वहीं सौभाग्य योजना में 01 करोड़ 38 लाख से अधिक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत 06 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा कवर तथा 03 करोड़ प्रवासी/निवासी श्रमिकों को 02 लाख रुपये सामाजिक सुरक्षा गारण्टी दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रारम्भ से अब तक 02 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को 37,521 करोड़ रुपए हस्तान्तरित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 08 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स लाभान्वित हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना , स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं में से 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। यूपी अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रहा है। तरक्की की डगर पर यूपी का सफर अब तेज रफ्तार से जारी है। विकास के चलते ही प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन गया है। 11 लाख करोड़ की
अर्थव्यवस्था आज 22 लाख करोड़ की हो गई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। इन बदलावों के पीछे की बड़ी वजह सेवा और समर्पण का भाव है। प्रदेश में आज कानून का राज है। अब माफिया सरकार पर दबाव नहीं बनाते हैं बल्कि प्रदेश से भाग गए हैं। सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति के चलते अपराधी अपराध करने से तौबा कर रहे हैं। प्रदेश में आये अमन चैन के बाद खुशहाली की नई कहानी लिखी जा रही है।
डा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है। पिछले साढ़े़ चार साल में हर क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूमा है। बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेन्ट के क्रान्तिकारी कार्यों से प्रदेश की सूरत ही बदल गई है। सुशासन और कानून का राज प्रदेश की तरक्की में उत्प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते आज निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लालायित हो रहे हैं। प्रदेश में साढे़ चार लाख करोड़ के निवेश का आना किसी कीर्तिमान से कम नहीं हैं। पिछली सरकारों के समय में इसी प्रदेश में निवेशक आने का नाम भी नहीं लेते थे। आज हाल यह है कि कोरोना जैसे संक्रमण काल में जब कही भी निवेश की बात तक नहीं हो रही थी उस समय में प्रदेश में 56 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। अभी तक यूपी में करीब तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर कार्य आरंभ भी हो गया है। यह ऐसा कार्य है जो सूबे की जनता और युवाओं की तकदीर को बदलने वाला साबित होगा।
डा. शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में लोगों को विकास कार्यों के लोकार्पण की लम्बी श्रृंखला देखने को मिलेगी। शौर्य चक्र विभूषित स्व चौधरी हरमोहन सिंह यादव जन्म शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए जनता का कल्याण ही सर्वाेपरि है। कोरोना जैसे कठिन समय में भी सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के लोगों की रक्षा की। आज भी इस महामारी से लोगों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक प्रदेश में 11 करोड 81 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सरकार के प्रयासों की डब्लूएचओ ने भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आज जिन महान विभूति के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी तमाम योगदान दिया है। वर्तमान सरकार ने भी विरासत में मिली खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था को देश की मॉडल शिक्षा व्यवस्था में बदलने का काम किया है। सी ग्रेड में पहुच चुकी शिक्षा व्यवस्था की गरिमा आज फिर बहाल हुई है तथा यह ए-ग्रेड में पहुँच चुकी है। नकल के लिए बदनाम यूपी अब नकलविहीन परीक्षा का आदर्श बन चुका है। तकनीक के प्रयोग ने परीक्षा के स्वरूप को ही बदल दिया है। आजादी के बाद पहली बार हुए पाठ्यक्रम में बदलाव से विद्यार्थियों के लिए अपने सपनों में रंग भरना आसान होगा। प्रदेश में पहली बाद डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हुई है। इसमें करीब 76 हजार ई कंटेन्ट मौजूद है जो विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शान्त करने का माध्यम बन रही है।
डा. शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में भी यूपी अग्रणी है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने इसके लिए यूपी की सराहना भी की है। इस बात के प्रयास हो रहे हैं कि पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी रोजगार पाने अथवा देने लायक बन सकें। देश को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए शोध को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय शोध केन्द्र के रूप में उभर रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव पड़ रही है। भ्रष्टाचार मुक्त यूपी का सपना अब हकीकत में बदल गया है। प्रधानमंत्री जी ने ऐसी व्यवस्था की है कि आज एक क्लिक मात्र पर किसी भी योजना के लाभार्थी का पूरा का पूरा पैसा उसके खाते में पहँुच जाता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद, सम्प्रदायवाद कभी भी मेरी सोच का हिस्सा नहीं रही, क्योंकि मैं एक शिक्षक हूं। शिक्षक के लिए सभी लोग बराबर होते हैं। अपने महापौर चुनाव के समय की स्मृतियों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भी संसाधनों की कमी के बावजूद सत्ताधारी दल के खिलाफ रिकार्ड विजय मिली थी। तब महापौर के चुनाव में बीजेपी को यदुवंशी समाज के अधिकांश मत प्राप्त हुए थे। यह समाज ऐसा है जो भारतीय संस्कृति और परंपरा को मानने वाला है उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले जो जन संघ था उसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व संगठन मंत्री इस समाज से हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह जी का परिवार शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। यह एक ऐसा परिवार है जिसने भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया हुआ है। बड़ों का सम्मान व समाज में सौहार्द्र इनकी विशेषता है। चौधरी साहब पूरे समाज के थे। इसलिए जब भी कानपुर की महान विभूतियों की बात होती है तो उनका नाम हर शख्स की जुबान पर जरूर होता है। स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह जी को महान विभूति बताते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता के कल्याण को ही जीवन का मंत्र बनाया और जनता की सेवा की। इसीलिए उन्हे शौर्य चक्र से नवाजा गया। जन सेवा की उनकी पारी सभासद से प्रारंभ होकर सांसद तक गई जो उनके त्याग और समर्पण की कहानी को कहता है।
इस अवसर पर सांसद श्री सुखराम सिंह यादव, मोहित सिंह यादव, पूर्व सांसद डा कर्ण सिंह, सांसद डा. अशोक बाजपेई, सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, सांसद गुना श्री के पी यादव, एमएलसी श्री अरूण पाठक, विधायक श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्री अनिल शुक्ला वारसी, अध्यक्ष बिहार यादव महासभा डा कुमार इन्द्रदेव यादव, चौ0 बलराम सिंह यादव, चौ0 अभिराम सिंह यादव, श्री अभिषेक सिंह यादव, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, श्री सुनील बजाज, श्रीमती बीना आर्या, श्री मनीष यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल युवा और अनुभवी सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन अग्रवाल के अनुभव का लाभ सदन को प्राप्त होगा। विधान सभा के उपाध्यक्ष का शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परम्परा एवं मर्यादाओं का पालन सभी के लिए आवश्यक है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां विधान सभा में श्री नितिन अग्रवाल के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें विधान मण्डल दल की ओर बधाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें से इंतजार था कि सबसे बड़े विपक्षी दल के द्वारा किसी युवा चेहरे का विधान सभा उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनयन के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाया जाएगा। लेकिन कोई सकारात्मक रवैया न होने के कारण अन्ततः जब विधान सभा का कार्यकाल आगामी 06 माह में सम्पन्न हो जाएगा, यह उचित प्रतीत हुआ कि एक युवा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया जाए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि सदन ने श्री नितिन अग्रवाल के रूप में एक युवा और अनुभवी सदस्य को विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में चुना है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संसदीय परम्पराओं का पालन सभी के लिए अपेक्षित है। आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र की शोभा है। संवाद बाधित नहीं होना चाहिए। नेता विरोधी दल सज्जन और संवाद में विश्वास रखने वाले हैं। वह सोच रहे होंगे कि उनके द्वारा यह प्रस्ताव पहले दे दिया गया होता तो अच्छा रहता। इस निर्वाचन के बाद वह यही कहेंगे कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। यह उन लोगों की आदत है। विधान सभा या लोक सभा चुनाव में जनता के फैसले के बाद यह लोग ई0वी0एम0 को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां सम्पन्न निर्वाचन से वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों की तस्वीर भी स्पष्ट हो गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दलीय आग्रहों एवं दुराग्रहों को व्यक्त करने का एक माध्यम सदन बनता है। जब आमने-सामने बैठकर दोनों ओर के सदस्य अपनी बातों को कह देते हैं, इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में इस सदन ने पिछले साढ़े चार वर्षाें में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हमने हमेशा संवाद बनाने का प्रयास किया है। कोरोना काल खण्ड में भी हमने दलीय नेताओं की बैठक की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी उस बैठक का बहिष्कार किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को प्राप्त करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया था। महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती वर्ष में सत्र आहूत किया गया था। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को यू0एन0 ने 2016 में तत्पश्चात भारत सरकार ने पूरे देश के लिए अंगीकृत किया था। एस0डी0जी0 के लक्ष्यों जिनमें गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य और शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न विकास सम्मिलित हैं, को प्राप्त करने के लिए सदन ने लगातार 36 घण्टे चर्चा की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी इस सत्र का बहिष्कार किया था। क्योंकि वह गरीबी उन्मूलन, नौजवानों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, किसानों की आय दोगुना से सम्बन्धित था और समाजवादी पार्टी को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री नितिन अग्रवाल तकनीकी रूप से समाजवादी पार्टी के ही सदस्य हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल के सदस्य को उपाध्यक्ष का पद मिलना चाहिए था। यह काम भी संसदीय परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल ने किया है। समाजवादी पार्टी के कई चेहरे सामने आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी युवा विरोधी है। कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी होती है, लेकिन हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है। इस अन्तर ने ही आज यहां इस निर्वाचन के लिए बाध्य किया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमेशा युवाओं को मौका मिलना चाहिए। हमने अभी 07 मंत्री बनाये हैं, वे सभी युवा हैं। समाज के अलग-अलग तबकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन सभी लोगों को प्रतिनिधित्व देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने सदैव किया है। हमारी सरकार इन्हीं मूल्यों, आदर्शाें के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने विधान सभा उपाध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी श्री नरेन्द्र वर्मा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वह अच्छे सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अपनी बात दमदार तरीके से सदन में रखते हैं। संसदीय परम्पराओं का पालन करते हैं। उन्होंने श्री वर्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी मूल्यों के साथ अपना जीवन-यापन करें। श्री नितिन अग्रवाल जिस परम्परा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह मजबूती के साथ आगे बढ़ें। भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल पूरी तरह उनके साथ है, उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस सदन की उच्च मर्यादा का पालन करते हुए उन पर परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्ष में विधान मण्डल ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं और प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य किया है। गरीब कल्याण, युवा कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण, किसानों के उत्थान एवं उन्नयन के साथ ही, प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के माध्यम से देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में राज्य को स्थापित करने का कार्य किया गया है। इससे विगत साढ़े चार वर्षाें में प्रदेश में जो कार्य हुए हैं, उसके लिए सदन के सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों ने मिलकर योगदान किया है। इससे प्रदेश के बारे में धारणा बदली है। लोगों में यह अच्छी सोच बनी है कि उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रखता है। देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बनने का माद्दा रखता है। उत्तर प्रदेश जो कुछ भी करेगा वह भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में काफी मददगार हो सकता है। इस पर्सेप्शन को आगे बढ़ाने के लिए युवा ऊर्जा को आगे और ज्यादा ताकत दिये जाने की आवश्यकता है।

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.