March 29, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

प्रदेश में अब तक 3.03 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूँ की खरीद

1 min read

 प्रदेश सरकार रबी खरीद वर्ष 2022-23 के तहत किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए 2015 रूपये प्रति कुन्तल की दर से गेहूँ की खरीद कर रही है। इसके लिए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 303827.79 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है, जिससे अब तक 80080 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा इसके एवज में किसानों को 574.257 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
       खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 3146.77 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद हुई है। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.