April 20, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, असम में हिंसा की जांच के लिए SIT गठित.

1 min read

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों ने राजधानी दिल्ली में इसके समर्थन में प्रदर्शन किया। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया है।

बिहार में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। राजद ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बिहार में बंद का आह्वान किया है।  पटना में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ा।

पश्चिम बंगाल में शनिवार को अब-तक नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा की कोई घटना नहीं होने से स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।  पश्चिम बंगाल में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 13 से 17 दिसंबर तक हिंसा और आगजनी हुई थी। लेकिन आज स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

दरियागंज हिंसा के लिए 10 लोग गिरफ्तार किया गया। उन्हें दंगा और ड्यूटी करने से पुलिसकर्मियों को रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं।

प्रयागराज में कल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 100 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.