Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस ने की जामिया हिंसा में बड़ी कार्रवाई। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने की जामिया हिंसा में बड़ी कार्रवाई। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (29)

कोरोना संकट के बीच जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र नेता को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में लगातार पूछताछ जारी है. जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर की रात को जामिया इलाके में हुई हिंसा मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामिया के छात्र नेता मीरान हैदर को हिरासत में लिया है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया हिंसा को लेकर चार्जशीट फाइल की थी. यह चार्जशीट बीते 15 फरवरी को साकेत कोर्ट में फाइल की गई थी. इस आरोप पत्र में 18 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगा करने, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं

दिल्‍ली पुलिस ने यह चार्जशीट चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट के समक्ष आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 427 एवं अन्‍य के तहत दायर की है. दिल्‍ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस हिंसा के दौरान पुलिस को 3.2 एमएम पिस्‍टल के खाली कारतूस बरामद हुए. पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस ने 100 से ज्‍यादा गवाहों की गवाही बतौर सबूत पेश की है. इस चार्जशीट में शरजील इमाम को दंगा भड़काने वाला बताया गया है.

अभी तक इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 9 को न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जबकि 8 को जामिया से गिरफ्तार किया गया है. ये सभी स्‍थानीय लोग हैं. हालांकि इस चार्जशीट में किसी भी छात्र का नाम शामिल नहीं किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलाइका अरोड़ा ने बनाए बेसन के लड्डू…..
Next: वित्त मंत्री ने दिया तोहफा,मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में किया ये बदलाव। …..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.