Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक अनूठा कदम। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक अनूठा कदम। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसका एलान किया था. लॉकडाउन का उद्देश्य लोगों को घरों में रखना है ताकि वे सुरक्षित रहें. हालांकि, इस लॉकडाउन के दौरान देशभर से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जहां लोग सरकार की एडवाइजरी का उल्लंघन करते पाए गए. जो लोग बिना किसी जरूरी काम के घरों से निकल रही है स्थानीय पुलिस उन्हें समझा रही है और कार्रवाई भी कर रही है कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने का काम जारी है कोरोना वायरस के कारण मृत्‍यु का सिलसिला बढ़ता जा रहा है आपको बतादे की मुरादाबाद के विशेश पाल ने कोरोनोवायरस प्रकोप के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठा कदम उठाया। उन्होंने कोरोनोवायरस-थीम वाला हेलमेट पहना और तालाबंदी के दौरान घर से बाहर रहने वाले लोगों से अपील की है

इस बीच बेंगलुरू पुलिस ने एक अनोख तरीका ढूंढ निकाला है दरअसल, बेंगलुरू पुलिस के कर्मचारी सिर पर कोरोना वायरस के थीम वाला हेलमेट पहन कर सड़क पर निकलने वाले लोगों को पकड़ रही है और उन्हें जागरुक कर रही है. लाउडस्पीकर के जरिए भी लॉकडाउन के उद्देश्य को लोगों को समझाया जा रहा है और अपील की जारी है कि वे अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें. जैसे ही किसी शख्स को सड़क पर धूमते पकड़ा जाता है, हेलमेट पहने हुए ये पुलिस कर्मचारी एक उन्हें घेर लेते हैं. इस दौरान पुलिस को शंख बजाते हुए भी देखा गया है. बेंगलुरू पुलिस का उद्देश्य लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित करना है. जैसा कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने के लिए मानव शरीर की जरूरत होती है. इसलिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया है. देश के कई राज्यों से ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं जिसमें पुलिस गाना गाकर लोगों को जागरुक कर रही है और घरों में रहने की अपील कर रही है.

कर्नाटक में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 के पार हो चुकी है. राज्य में अब तक कुल 101 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले राजधानी बेंगलुरू में ही हैं. यहां कोरोना के अब तक कुल 44 केस हैं. इसके अलावा मैसूर में 14, चिक्काबल्लापुरा में 10, उत्तर कन्नड में नौ, दक्षिण कन्नड में सात, कलबुर्गी में चार, उडुपी में तीन, बल्लारी में तीन, तुमकुर में दो, दवानगर में दो, कोडागु में एक, धरवाड में एक और चित्रदुर्गा में एक पॉजिटिव मामला है.

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की लाइट बंद रखने की अपील पर तापसी बोली। ……
Next: सुशील मोदी बोले बिहार राज्यकर्मियों के वेतन में कटौती नहीं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.