Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशील मोदी बोले बिहार राज्यकर्मियों के वेतन में कटौती नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

सुशील मोदी बोले बिहार राज्यकर्मियों के वेतन में कटौती नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
03_04_2020-nitish_sushil_modi_20162324

कोरोना संकट के दौर में खराब वित्‍तीय स्थिति में सोशल मीडिया में यह चर्चा है कि बिहार सरकार राज्यकर्मियों के वेतन व पेंशन में कटौती कर सकती है। इस संबंध में राज्‍य की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार अपने कर्मियों के वेतन व पेंशन में कोई कटौती नहीं करेगी। साथ ही मार्च महीने के वेतन व पेंशन का विगत वर्ष की भांति ही समय पर भुगतान किया जा रहा है उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगना व आंध्र प्रदेश आदि राज्यों ने जहां अपने कर्मियों के वेतन में 50 से 75 फीसद तथा चतुर्थवर्गीय कर्मियों के वेतन-पेशन से 10 फीसद तक की कटौती व डेफर्ड पेमेंट का निर्णय लिया है। केरल सरकार भी अपने सभी कर्मियों के वेतन से अनिवार्य कटौती कर आपदा राहत कोष में जमा कर रही है।

इसी आधार पर सोशल मीडिया में बिहार में भी चल रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में केन्द्रीय कराें में राज्य के हिस्से के तौर पर 25 हजार करोड़ कम मिलने व वर्तमान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बिहार सरकार अपने कर्मियों के वेतन व पेंशन में कोई कटौती नहीं करेगी तथा मार्च माह के वेतन-पेंशन का विगत वर्ष की भांति ही ससमय भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।उन्होंने कहा कि राज्य में कर्मियों की 3.10 लाख व पेंशनभोगियों की संख्या 3.80 लाख हैं जिनके वेतन व पेंशन पर प्रतिमाह 3,800 करोड़ रुपये व्यय होता है। वहीं विश्वविद्यालय शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन पर 330 करोड़ व नियोजित तथा अन्य शिक्षकों के वेतन पर 850 करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च होता है। इस प्रकार वेतन व पेंशन मद में प्रतिमाह कुल 4980 करोड़ रुपये व्यय होता है।

उन्‍होंने कहा कि सारे कर्मियों के वेतन व पेंशन भुगतान के लिए सीएमएफएस प्रणाली में शुक्रवार 03 अप्रैल सेे ही आवंटन माॅड्यूल व ई-बिलिंग माॅड्यूल को खोल दिया गया जिससे आज से ही मार्च माह के वेतन व पेंशन का भुगतान प्रारंभ हो गया है। आवंटन प्राप्त होने के बाद सभी विभाग, निदेशालय व क्षेत्रीय कार्यालय ई-बिलिंग के जरिए वेतन विपत्र तैयार कर ऑनलाइन कोषागार को प्रेषित रहे हैं जहां से कर्मियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित हो रही है।

Post navigation

Previous: कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक अनूठा कदम। ….
Next: यूपी में लॉकडाउन के बीच दो सपा नेताओं की गोली मारकर हत्या

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.