Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महंत नरेंद्र गिरी बोले जमात में शामिल लोग आतंकी हों तो मार देनी चाहिए गोली
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

महंत नरेंद्र गिरी बोले जमात में शामिल लोग आतंकी हों तो मार देनी चाहिए गोली

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात की एक बड़ी साजिश करार दिया है. परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि इसमें पाकिस्तान की भी साजिश हो सकती है. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि जांच में अगर जमात में शामिल लोग आतंकवादी निकलते हैं तो इन्हें तत्काल गोली मार देनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि अगर यह लोग आतंकवादी नहीं है तो उन्हें एकांत में डाल देना चाहिए ताकि कोरोना का संक्रमण देश में न फैलने पाए.

उन्होंने कहा है कि जब पूरे देश और विश्व के कई देशों में करोना को लेकर लॉकडाउन है, ऐसे समय में आखिरकार किस वजह से मौलाना साद ने जमात बुलाई. महंत नरेंद्र गिरि ने आशंका व्यक्त की है कि मौलाना साद के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सीएम योगी से इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की भी मांग की है. गिरी ने कहा है कि पाकिस्तान भारत से सीधे युद्ध में कतई जीत नहीं सकता है, इसलिए उसने यहां पर जिहादियों को भेजकर कोरोना के जरिए बड़ी साजिश को प्लांट किया है.

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि 1203 तबलीगी जमात के लोग अब तक यूपी में चिन्हित हुए हैं. इनमें से 837 की जांच करवाई गई है. 34 एफआईआर फॉरेन एक्ट में की गई हैं.फायर ब्रिगेड प्रदेशभर में हर जिले में सैनेटाइजर का छिड़काव करेगी. डीजी फायर ब्रिगेड ने हर जिले के डीएम, एसपी, नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है. हर जिले में फायर ब्रिगेड प्रशासन को एक वॉटर मिस्ट मशीन देगा. साथ ही डीजी ने निर्देश दिया है कि इंसानों और जानवरों पर इसका छिड़काव न किया जाए. यही नहीं घरों, बिल्डिंग में भी छिड़काव न हो.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहे शख्स ने बीच रास्ते में तोड़ा दम
Next: पटना में तैयार किये गए भारतीय रेलवे के आइसोशलेशन कोच

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.