Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एकता कपूर दिहाड़ी मजदूरों को देगी साल भर की सैलरी किया ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

एकता कपूर दिहाड़ी मजदूरों को देगी साल भर की सैलरी किया ऐलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (11)

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत में भी इसके केस बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कई सेलेब्स इस मुसीबत में देश की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सभी अपनी तरफ से कुछ धनराशि दान कर रहे हैं और इसी बीच टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर ने अपनी 1 साल की सैलरी कोरोना के खिलाफ चल रही देश की जंग में दान की है एकता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एकता ने लिखा, कोरोना वायरस का असर काफी बढ़ रहा है। हम सभी को अभी कुछ ऐसा करना होगा जो हमारे आसपास के लोदों को और देश को आगे बढ़ाने में मदद करे। मेरी सबसे पहली और प्रार्थमिक जिम्मेदारी उन दिहाड़ी मजदूरों और फ्रीलांसर लोगों के प्रति है जो बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करते हैं और जिनका शूटिंग रुकने से काफी नुकसान हो रहा है।

एकता ने आगे लिखा, ये सब तक चलेगा पता नहीं इसलिए मैं अपनी 1 साल की सैलरी जो बालाजी टेलीफिल्म्स में 2.5 करोड़ है को छोड़ती हूं ताकि मेरे साथी कर्मचारियों को इस लॉकडाउन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही रास्‍ता है, साथ मिलकर चलने का। सुरक्षित रहें और स्‍वस्‍थ्‍य रहें अब एकता कपूर का ऐलान हर मायने में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय कोरोना की सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों पर ही पड़ रही है, जिनके पास इस समय कोई भी काम नहीं है. ऐसे में एकता कपूर का ये ऐलान उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है से इस समय और भी कई ऐसे बड़े सितारे हैं जिन्होंने दिल खोलकर दान किया है और सरकार की इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद की है. इस कड़ी में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे तमाम सितारे शामिल हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IMF बोला दुनिया इस वक्त 2008 की मंदी से भी बड़े संकट में
Next: PM की दीया जलाने की अपील पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.