Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_04_2020-yo_ma_20164042

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ सभी राजनीतिक दल एक हैं। अक्सर ही एक-दूसरे पर प्रहार करने वाले नेता आज कोरोना वायरस के संक्रमण से निदान पाने के प्रयासों पर एक-दूसरे की सराहना करने के साथ मदद भी प्रदान कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की बसपा केसभी विधायकों से एक-एक करोड़ रुपया की मदद देने की अपील पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया को धन्यवाद कहा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक इस महामारी से बचाव के लिए अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया देने की अपील की है मायावती ने ट्वीट कर बसपा के सभी विधायकों से अपील की है। उन्होंने लिखा है कि देश भर में कोरोनावायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर उत्तर प्रदेश के बसपा के सभी विधायकों से भी अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम एक-एक करोड़ रु अतिजरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें।

उन्होंने लिखा है कि बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें। इसके साथ ही, केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।

बसपा मुखिया की इस अपील पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धन्यवाद दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है। यहां पर राजनैतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर देश की इस लड़ाई में सहभागी बनने वाले महानुभावों, सुधिजनों और संगठनों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस लड़ाई में सहभागी बनें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 5 अप्रैल दीया जलाने पर ममता बनर्जी का बयान। ….
Next: भेस बदलकर स्कूटी से सामान लेने पहुंची गोंडा नगर मजिस्ट्रेट….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.