Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तब्लीगी जमात ने बढ़ाए कोरोना के मरीज़ 3500 पार हुई संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

तब्लीगी जमात ने बढ़ाए कोरोना के मरीज़ 3500 पार हुई संख्या

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (3)

कोरोना वायरस के 505 नए कंफर्म मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,577 हो गई है. इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 83 हो गई है. इस बात की जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी हालांकि राज्यों की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को मिलाकर शेयर किए गए आंकड़ों में देश भर में मृतकों की संख्या 110 दिखाई गई है. साथ ही इसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल कंफर्म मामले बढ़कर 3,959 हो चुके हैं. जिनमें से 306 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं अधिकारियों ने बताया है कि प्रक्रियात्मक देरी के चलते केंद्रीय आंकड़ों में राज्यों की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुकाबले देरी देखने को मिल रही है

सवेरे जारी की गई अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 77 मौतों की जानकारी दी थी. और शाम को 4 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने 472 नए कंफर्म मामले और 11 नई मौतों के शनिवार के बाद से सामने आने की बात कही थी.भारत में कोरोना के मामलों में दोगुना इजाफा होने की दर 4.1 दिन हो गयी है, लेकिन अगर दिल्ली में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन के बाद हाल ही में संक्रमण फैलने की घटना न होती तो यह दर 7.4 दिन होती स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को नियमित

संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि तबलीगी जमात की घटना के कारण संक्रमण फैलने की दर में इजाफा होने से संक्रमित मरीजों की संख्या कम समय में ही दोगुना हो गयी. उन्होंने कहा कि अगर यह घटना नहीं हुयी होती तो संक्रमण के मामले दोगुना होने में औसत समय 7.4 दिन का लगता, जबकि इस घटना के कारण मरीजों की संख्या दोगुना होने में 4.1 दिन का ही औसत समय लगा.

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी ने आज 40वां स्थापना दिवस मनाया
Next: भोपाल में पहली मौत शहर के 24 क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.