Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भोपाल में पहली मौत शहर के 24 क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भोपाल में पहली मौत शहर के 24 क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2_15853739409013776287112490012

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक मरीज़ की मौत हो गयी है. प्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है. मृतक शहर के एक पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में चौकीदार था. उनकी उम्र 62 साल थी. मृतक का नाम नरेश खटीक था. वह शहर के इब्राहिमपुरा इलाके में रहते थे और अरेरा कॉलोनी स्थित बिट्टन मार्केट में चौकीदारी का काम करते थे. नरेश को 2 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ के बाद एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उनका तब से इलाज चल रहा था, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. अब उन डॉक्टरों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है, जिन्होंने नरेश का इलाज किया था. मध्‍य प्रदेश में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 14 तक पहुंच गई है.

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मरीज़ों को देखते हुए भोपाल के 24 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है. इनमें शहर के पॉश इलाके भी शामिल हैं. ऐसे में इन इलाकों में आने या जाने की मनाही है. शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, विचित्र नगर, दुर्गा नगर, सेमरा चांदबड़, अहाता रुस्तम खां, श्यामला हिल्स, तलैया, रहमानिया मस्जिद, हिंद कॉन्वेंट स्कूल के पीछे ऐशबाग और फार्च्यून प्राइड कॉलोनी त्रिलंगा को पहले ही कैंटोनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा चुका था. उसके बाद बड़वाली मस्जिद, जहांगीराबाद, पुलिस लाइन, टीटी नगर, चार इमली, 1250 शिवाजी नगर, इंद्रानगर और बाग उमराव दूल्हा को भी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है.

भोपाल में 6 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन है. DIG इरशाद वली का कहना है कोरोना के केस बढ़ने की वजह से शहर को टोटल लॉक डाउन किया गया है. लेकिन, इस दौरान दवा, दूध की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. उन्होंने कहा दुकान खोलने की आड़ में कुछ लोग नियम का उल्लंघन कर रहे थे, इसलिए प्रशासन को ये फैसला लेना पड़ा.भोपाल में टोटल लॉक डाउन के बाद सबसे ज्यादा पुराने शहर में सख्ती बरती जा रही है. यहां ड्रोन से गलियों में निगरानी की जा रही है.घरों से बाहर नजर आने वाले लोगों को ड्रोन के जरिए चिन्हित किया जा रहा है.लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिछले 24 घण्टे में भोपाल पुलिस ने 61 केस दर्ज किए हैं. इन्हें मिलाकर 22 मार्च से लेकर अब तक लॉक डाउन उल्लंघन से जुड़े कुल 543 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

Post navigation

Previous: तब्लीगी जमात ने बढ़ाए कोरोना के मरीज़ 3500 पार हुई संख्या
Next: CM योगी ने डोनेट किया एक महीने का वेतन,एक करोड़ रुपये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.