Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CM योगी ने डोनेट किया एक महीने का वेतन,एक करोड़ रुपये
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CM योगी ने डोनेट किया एक महीने का वेतन,एक करोड़ रुपये

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images

पीएम केयर्स फंड की तर्ज पर बनाए गए यूपी कोविड-19 केयर फंड में भी आर्थिक मदद का सिलसिला शुरू हो गया है. कोरोनावायरस के संक्रमण की महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा तंत्र को और मजबूत करने के मकसद से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फंड में अपना एक महीने का वेतन और विधायक निधि से एक करोड़ रुपये का योगदान किया है इस फंड के संचालन के लिए सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता खोला गया है. जिसका डिटेल निम्नवत है. A.c No. 39245983072, A/c Name: Uttar Pradesh Covid Care Fund, IFSC code: SBIN0006893. इच्छुक व्यक्ति इस अकाउंट में पैसा ट्रान्सफर लार अपना योगदान कर सकता है.

गौरतलब है कि शनिवार को यूपी कोविड19 केयर फंड बनाया गया था. साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि वे इसमें अपना सहयोग दे सकते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से भी अपील की थी कि वे इसमें सहयोग दें. जिसका असर भी देखने को मिल रहा है. अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलसी आशीष पटेल ने भी कोविड केयर फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिये जाने की सहमति दी है. विधानपरिषद में शिक्षक दल नेता ओम प्रकाश शर्मा ने भी फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं.

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समाज के अलग-अलग तबके के लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं. केंद्र और राज्य की सरकारें भी इसमें जुटी हुई हैं. पैसे की कोई कमी न हो, इसके लिए सांसदों और विधायकों ने पहले ही अपनी विधायक निधि से फंड दिया है. इसके अलावा पीएम केयर फंड में भी लोग पैसा जमा करा रहे हैं. अब सूबे की योगी सरकार ने भी अब कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए जनता से आर्थिक मदद की अपील की है. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किये गए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में आम आदमी से लेकर कंपनियां तक आर्थिक योगदान कर सकेंगी. इस फंड के संचालन के लिए सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता खोला गया है.

Post navigation

Previous: भोपाल में पहली मौत शहर के 24 क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित
Next: UP में बेवजह सड़कों पर घूमने से 4.45 करोड़ की हुई वसूली

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.