Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से किए ये पांच आग्रह। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से किए ये पांच आग्रह। …….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। जिसे हमें जीतना है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना को हराने में मदद करने के लिए पांच संकल्प लेने के लिए कहा।प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। हमें न थकना है और न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। कल भी रात को नौ बजे, हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं।

हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आपसे पांच संकल्प लेने का आग्रह करता हूं। जिसमें पहला आग्रह है- गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान। दूसरा आग्रह है- अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें। तीसरा आग्रह है- नर्स और डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी और आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देना।

चौथा आग्रह है- ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘आरोग्य सेतु ऐप’ की जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं। पांचवा आग्रह है- पीएम-केयर्स फंड में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अब तक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। भारत ने एक के बाद एक निर्णय किए। उन फैसलों को जमीन पर उतराने का भरसक प्रयास किया। हर स्तर पर एक के बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कनिका कपूर को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज। …..
Next: मुंबई में 26 नर्स और तीन डॉक्टर पॉजिटिव। …..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.