Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म इंडस्ट्री का मुस्कुराएगा इंडिया गाना PM मोदी को आया पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फिल्म इंडस्ट्री का मुस्कुराएगा इंडिया गाना PM मोदी को आया पसंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

कोरोना वायरस के इस गहन संकट में पूरा देश एक साथ खड़ा नजर आ रहा है. हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मिलकर एक गाना बनाया है जिसकी तारीफ अब पीएम नरेंद्र मोदी ने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, फिर मुस्कुराएगा इंडिया.. फिर जीत जाएगा इंडिया. भारत लड़ेगा और भारत जीतेगा. फिल्म इंडस्ट्री की ओर से की गई सराहनीय पहल. आपको बता दें कि ये गाना यूट्यूब पर दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है. कुछ ही घंटों में इस गाने को 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.आपको बता दें कि देशवासियों का हौसला बढ़ाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के द्वारा एक खूबसूरत गीत तैयार किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू समेत कई सितारे नज़र आए हैं.

इस गाने को बनाने की पहल Jjust म्यूज़िक ने की और कई सितारे इसमें साथ आए. गाने के बोल हैं ‘मुस्कुराएगा इंडिया’. गाने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नज़र आए हैं. इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है, संगीत दिया है और कंपोज़ भी उन्होंने ही किया है ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं. गाना Jjust म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. गाने के बोल काफी अच्छे हैं. इसे सभी सितारों की घर की बाल्कनी या छतों पर शूट किया गया है. इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर लिखा, हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है. और फिर मुस्कुराएगा इंडिया. अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उर्वशी रौतेला ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें ब्लैक ड्रेस में ढा रही हैं कहर
Next: Mouni Roy ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें हो रही वायरल

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.