Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से मांगी मदद। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

कोरोना संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से मांगी मदद। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में भारत से हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन दवा भेजने की मांग की है. ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण दवा का निर्यात नहीं करता है तो उसे अमेरिका का बदला झेलना पड़ सकता है ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, यह मेरे लिए चौंकाने वाला होगा क्योंकि भारत के अमेरिका के साथ अच्छे संबंध है. भारत से श्रीलंका और नेपाल ने भी ऐसी ही मांग की है. वहीं भारत का कहना है कि भारत निर्यात प्रतिबंध हटाने पर गौर कर रहा है. भारत के कई वर्षों तक अमेरिका से व्यापारिक लाभ उठाने की बात दोहराते हुए ट्रम्प ने कहा कि नयी दिल्ली का अमेरिका को ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ का निर्यात ना करना चौंकाने वाला होगा.

ट्रंप ने कहा, अगर यह उनका निर्णय हुआ तो मेरे लिए यह चौंकाने वाला होगा. उन्हें मुझे यह बताना होगा. मैंने रविवार सुबह उनसे बात की थी फोन किया था और मैनें कहा था कि हम निर्यात को अनुमति देने के आपके निर्णय का स्वागत करेंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कोई बात नहीं लेकिन यकीनन उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों ही देश कोविड-19 संकट से निपटने में लगे हैं.

बीते दिनों ट्रंप ने भारत से हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन दवा मांगी थी. हालांकि भारत की ओर से इस दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह दवा मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इसका रोगियों पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Mouni Roy ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें हो रही वायरल
Next: सीएम उद्धव ठाकरे के घर के पास मिला कोरोना पॉजिटिव केस। …..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.