Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

राजधानी में तब्लीगी जमात के संपर्क में आए लोगों की स्कैनिंग जारी है। ऐसे में हर रोज नए मामले आ रहे हैं। बुधवार को शहर के पांच नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य अफसरों की चिंता बढ़ गई है।राजधानी में मंगलवार तक 17 कोरोना के मरीज मिले थे। यह सभी लखनऊ निवासी हैं। इसके अलावा 19 लोग तब्लीगी जमात के मरीज थे। यानी कुल 36 मरीज मिले थे। अब यह संख्या 41 हो गई है। यह विभिन्न जनपदों से हैं। वहीं, मंगलवार को केजीएमयू में 13 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को आई रिपोर्ट में इनमें से पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक पांचों मरीज सदर के हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। इसके अलावा केजीएमयू की जांच में आगरा के दो मरीजों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।हेल्थ टीम संक्रमित इलाके में स्कैनिंग में जुटी हुई है। बुधवार को अल्लू नगर, आइआइएम रोड, मौलवीगंज और सहादतगंज में डोर-टू-डोर मरीजों के स्वास्थ्य का ब्योरा जुटाया गया है। इसके लिए तीन सदस्यीय 97टीमें क्षेत्र में लगाई गई हैं। इनमें 35 सुपरवाइजर तैनात रहे। इस दौरान 5298 घरों का टीम ने सर्वे किया गया। कुल 25291 लोगों के स्वास्थ्य और यात्र का ब्योरा जुटाया गया। वहीं, कांटैक्ट हिस्ट्री के आधार पर 47 लोगों के सैंपल जुटाए गए

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओडिशा में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया
Next: Masakali 2.0′ को देखते ही ए आर रहमान ने दिया ये रिएक्शन। ….

Related Stories

yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 8 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.