Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Masakali 2.0′ को देखते ही ए आर रहमान ने दिया ये रिएक्शन। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

Masakali 2.0′ को देखते ही ए आर रहमान ने दिया ये रिएक्शन। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

11 साल पहले अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म ‘दिल्ली 6’ का गाना ‘मसकली’ सुपरहिट हुआ था। ये गाना एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है जिसकी वजह इसका रीमेक है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। ‘मसकली’ के ओरिजनल गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया था। ‘मसकली 2.0’ आते ही ए आर रहमान ने पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है। ए आर रहमान के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें ‘मसकली’ गाने का रीमेक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ए आर रहमान इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘इसे एन्जॉय करिए।

365 दिनों की मेहनत के बाद इसका म्यूजिक निकाला था। कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। एक गाने को बनाने के पीछे काफी मेहनत लगती है।’ अपने इस पोस्ट में ए आर रहमान ने साफ साफ तो नहीं कहा लेकिन उनका पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि वो इस रीमेक से खफा हैं। ‘मसकली’ गाने के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। इस गाने को सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने गाया है। इस गाने के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। गाने को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा था। सिद्धार्थ ने लिखा था- ‘इस मसकली को प्यार के साथ घर में सील करो।’

सिद्धार्थ और तारा के इस ‘मसकली 2.0’ को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोग इस रीमेक को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ नहीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा दूसरी बार एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों ‘मरजावां’ फिल्म में नजर आए थे जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या। …..
Next: जया बच्चन 72वां जन्मदिन पर परिवार से दूर। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.