Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के बंगाली मार्केट में कुछ मजदूर मिले पुलिस ने किया जगह को सील। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली के बंगाली मार्केट में कुछ मजदूर मिले पुलिस ने किया जगह को सील। …

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

एक ओर दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन है, दूसरी ओर कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के बंगाली मार्केट से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। खबर मिली कि यहां की बंगाली पेस्ट्री शॉप में लॉकडाउन के बावजूद कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। जैसे ही ये सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इनमें से 3 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।दिल्ली पुलिस ने बंगाली मार्केट स्थित बंगाली पेस्ट्री शॉप के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जब पुलिस ने शिकायत मिलने पर बंगाली मार्केट में जाकर चेकिंग की तो पता चला कि पेस्ट्री शॉप की छत पर करीब 35 वर्कर काम कर रहे थे। आरोप है कि वह ना तो सोशल डिस्टेसिंग कर रहे थे ना ही साफ-सफाई का ध्यान दे रहे थे।

इसी बीच पेस्ट्री शॉप के मालिक ने कहा है कि उनकी दुकान में कोई काम नहीं चल रहा था। उन्होंने सिर्फ अपने मजदूरों को रहने की जगह दी है, क्योंकि वह लॉकडाउन की वजह से फंस गए थे और घर नहीं जा पा रहे थे।तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने दिल्ली में अब तक 669 लोगों को संक्रमित कर दिया है और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अब 4 नए मामले मिलने की वजह से संख्या 673 हो गई है। पूरे देश में अब तक 5500 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 172 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कुछ हॉटस्पॉट की पहचान की है, जिन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: जया बच्चन 72वां जन्मदिन पर परिवार से दूर। …..
Next: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने लॉकडाउन के दौरान किया हॉट योगा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.