Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित बिहार में मरीजों की संख्या हुई 60
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित बिहार में मरीजों की संख्या हुई 60

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश के सीवान जिले के पंजवार गांव में 11 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस तरह सीवान में कुल पॉजीटिव केस 31 हो गए हैं, जिसमे पंजवार में एक ही परिवार के 25 लोग शामिल हैं। बिहार में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 हो चुकी है।

30 मार्च को कोरोना के छह मरीज मिले थे, वहीं 7 अप्रैल को भी बिहार में एक ही दिन में कोरोना छह मरीज सामने आए थे। बिहार में गुरुवार को 19 नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 से बढ़कर 58 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इनमें अधिकांश की यात्रा इतिहास या संक्रमण के विस्तार की पहचान कर ली गई है।उधर, बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके में 15 और 18 वर्ष के दो लड़कों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं एक दिन पूर्व ही जमात में शामिल युवकों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। दोनों जमात से जुड़े थे।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर चार जिलों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इनमें सीवान, मुंगेर, पटना व गया शामिल हैं। हालांकि नवादा समेत बिहार के कुल 11 जिले कोरोना के प्रभाव क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं।बेगूसराय में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद पटना-बेगूसराय सीमा को सील कर दिया गया है। अन्य मार्ग पर भी वाहनों की र्चेंकग शुरू कर दी गई है। पटना जिले से सटे एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज विदेश से पटना लौटा था। पटना होकर ही वह अपने घर बेगूसराय गया था। इस दौरान पटना में कहां-कहां रुका, किसके संपर्क में आया, किस रास्ते से गांव लौटा, इसकी जानकारी ली जा रही है। डीएम कुमार रवि ने पटना-बेगूसराय सीमा पर वैसे ही वाहनों को आने-जाने की इजाजत दी है, जो अति आवश्यक सेवा में लगे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रिपल एक्स अनसेंसर्ड सीरीज का टीजर रिलीज। …..
Next: नेपाल के हथियार तस्कर ने कोरोना संदिग्धों को भारत में घुसाया। …. सूत्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.