Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 7000 पार संक्रमित मरीजों की संख्या 24 घंटों में 40 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

देश में 7000 पार संक्रमित मरीजों की संख्या 24 घंटों में 40 की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज महाराष्ट्र में 92, गुजरात में 54, राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं।

केरल में लॉकडाउन की वजह से मलप्पुरम में खीरे और तरबूज की खेती करने वाले किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से किसानों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। एक किसान सेफू ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में हमें अधिक उपज मिली है, लेकिन इसकी बिक्री में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खीरे की कीमत भी कम हो गई है महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज फिर कोरोना पॉजिटिव के 92 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1,666 हो गई है।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पीएम मोदी के बीच कोरोना वायरस के कारण उतपन्न स्थित और लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर चर्चा जारी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी पहली बार मास्क पहने नजर आए। वहीं, कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी मास्क पहन रखा है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के संबंध में समेकित दिशानिर्देशों का पांचवां परिशिष्ट जारी किया है। पांचवें परिशिष्ट में लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों से मत्स्य पालन (समुद्री) या एक्वाकल्चर उद्योग के संचालन को छूट दी गई है।

देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या हटाने पर आज फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पीएम ने कहा था कि वह देश भर में लागू लॉकडाउन की समय सीमा में परिवर्तन पर फैसला लेने से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक बार और बात करेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next: सूरत में लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूरो ने की तोड़फोड़

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.