Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश: औरैया में दहेज को लेकर विवाहिता को जमकर पीटने के बाद जिंदा फूंक दिया
  • Uncategorized

उत्तर प्रदेश: औरैया में दहेज को लेकर विवाहिता को जमकर पीटने के बाद जिंदा फूंक दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Fire-Flames-3

उत्तर प्रदेश: औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के मान धमन निवासी विनोद कुमार ने 21 वर्षीय पुत्री नेहा का विवाह फफूंद के पसईपुर केशमपुर निवासी प्रधान विनोद दोहरे के बेटे सचिन प्रताप के साथ इसी साल 28 जनवरी को किया था। मारते वक्त उसकी परिजनों से फोन पर बात कराई थी। दूसरे दिन मायके वाले पहुंचे तो बेटी का जला शव पड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपित फरार हो गए। विनोद ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 15 लाख रुपए मांग कर रहे थे। सोमवार रात उसके पति, ससुर सहित व अन्य ने बेटी को पीटते समय फोन पर बात कराई थी। बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। मंगलवार को परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी लगी थी और ससुराल वाले फरार थे। कमरे में विवाहिता का जला हुआ शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने कमरे में पड़े शव के पास से मिट्टी के तेल की कट्टी, खून लगे कुछ कपड़े जब्त किए। शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। नेहा के पति, ससुर, सास उर्मिला देवी, देवर राहुल, ननद प्रिया, मामा बटेश्वर व उसकी पत्नी पर F.I.R दर्ज कराई गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज मोहनलालगंज जाते समय भाजपा के पूर्व प्रदेशमंत्री वर्तमान में यू.पी.सी.एल.डी.एफ के सभापति (राज्यमंत्री ) श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी जी का सरदार पटेल डेंटल कालेज उतरेठिया तिवारी स्टूडियो पर
Next: उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाहें अब हिंसक होती जा रही हैं

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.