Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में सभी 6 COVID-19 मरीज हुए ठीक दो किया गया डिस्चार्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बरेली में सभी 6 COVID-19 मरीज हुए ठीक दो किया गया डिस्चार्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

स्वास्थ्य विभाग और बरेली वासियो के लिए एक अच्छी खबर है कि उनका शहर कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हो गया है. बरेली में नोएडा की सीजफायर कंपनी के कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उसका पूरा परिवार भी संक्रमण की चपेट में आ गया था और घर के 6 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था. सोमवार शाम सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है.

सभी संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरेली जिला अस्पताल के स्टाफ ने सभी को गुलदस्ते देकर उनका उत्साहवर्धन किया. पूरे परिवार के ठीक होने से जिला अस्पताल के सीएमओ समेत पूरा स्टाफ काफी खुश नजर आया. दरअसल बरेली के सुभाषनगर निवासी महेश नोएडा की सीजफायर कंपनी में नौकरी करते हैं. महेश जब बरेली लौटे तो वो बीमार पड़ गए. जिसके बाद उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. जिसके बाद महेश को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया. उनके पूरे परिवार का भी सैम्पल लेकर जांच को भेजा गया, जिसमे उनके मां-बाप, भाई-बहन, और उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई. सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था.

इस मामले में सीएमओ विनित शुक्ला का कहना है कि महेश और उसकी पत्नी की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें आज एम्बुलेंस से घर भेज दिया गया. जबकि महेश के परिवार के अन्य लोगो की अभी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जब इनकी 2 और रिपोर्ट भी नेगेटिव आ जाएगी तो उन लोगों को भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. उनका कहना है की बरेली और सुभाषनगर के लोगों से अपील है कि इन लोगों के साथ अच्छे से पेश आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर ध्यान रखें

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में बिहार लौटे मजदूरों को जॉब कार्ड देगी नीतीश सरकार
Next: सीएम बोले बीमारी छिपाने वालों पर दिखाई नरमी तो नपेंगे डीएम,एसपी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.