Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम बोले बीमारी छिपाने वालों पर दिखाई नरमी तो नपेंगे डीएम,एसपी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सीएम बोले बीमारी छिपाने वालों पर दिखाई नरमी तो नपेंगे डीएम,एसपी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े लोग अब भी सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह सामने आकर जांच कराने की बजाए अपनी बीमारी छिपा रहे हैं। इससे कोरोना मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्ती बरतते हुए कोरोना संक्रमण छिपाने या जानबूझ कर संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसमें शिथिलता बरती गई तो संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और लॉकडाउन की व्यवस्थाओं की समीक्षा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर की। तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों की सक्रियता से तलाश के निर्देश के साथ ही उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में पूरी सुरक्षा और सर्तकता अपनाते हुए आपातकालीन सेवाओं को बहाल किया जाए। चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी सभी उपाय करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संक्रमण की जांच तेज करने के लिए कैटेगरी बनाने व टीमें लगाने को कहा। इन क्षेत्रों में डोरस्टेप डिलीवरी और सैनिटाइजेशन ठीक से कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। योगी ने कहा कि प्रदेश में रह रहे अन्य राच्य के नागरिकों और विदेशी व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। वहीं, नकली शराब के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि अवैध शराब को हर हाल में रोका जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब पाए जाने पर संबंधित एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बरेली में सभी 6 COVID-19 मरीज हुए ठीक दो किया गया डिस्चार्ज
Next: लखनऊ का 13वां हॉटस्पॉट नया गांव सील निजी अस्पताल,डायग्नोस्टिक बंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.