Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ का 13वां हॉटस्पॉट नया गांव सील निजी अस्पताल,डायग्नोस्टिक बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ का 13वां हॉटस्पॉट नया गांव सील निजी अस्पताल,डायग्नोस्टिक बंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना पॉजिटिव पाए गए नजीराबाद निवासी बुजुर्ग शनिवार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर जाने से बर्लिंग्टन स्थित मेडवेल हॉस्पिटल और चौक स्थित चरक डायग्नोस्टिक सेंटर भी गया था। सीएमओ ने दोनों को बंद करने का आदेश दिया है। अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर को सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन करने का भी आदेश दिया। दोनों जगह करीब 90 कर्मचारी बताए जा रहे हैं जो क्वारंटीन रहेंगे। वहीं कैसरबाग के नजीराबाद स्थित नया गांव इलाका शहर का 13वां हॉटस्पॉट इलाका बन गया है। इस इलाके को सील कर दिया गया है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक एक अप्रैल को बुजुर्ग को बुखार की शिकायत हुई। तीन दिन में इलाज के बाद ठीक हो गया। पांच अप्रैल को फिर उन्हें सूखी खांसी आने लगी। मरीज को लेकर परिवारीजन मेडवेल अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने कोरोना के लक्षण होने पर किसी सरकारी अस्पताल में जाने की सलाह देते हुए एक्स-रे करवाने की सलाह दी। परिवार के लोग मरीज को लेकर चरक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे जहां एक्स-रे करवाने के बाद घर वापस चले गए। इसके बाद 11 तारीख को हालात ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। अब मरीज को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि बुजुर्ग के परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। इनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें इलाके में लगा दी गई हैं। ये टीमें नजीराबाद में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं कैसरबाग थाना इलाके के नया बाजार को सील करा दिया गया है। सीएमओ पहले ही अपने स्तर से निजी अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद करने का निर्देश जारी कर चुके हैं। बुजुर्ग के संपर्क में आने वालों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: सीएम बोले बीमारी छिपाने वालों पर दिखाई नरमी तो नपेंगे डीएम,एसपी
Next: अदा शर्मा ने किया गोविंदा,करिश्मा के गाने पर जबरदस्त डांस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.