Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अदा शर्मा ने किया गोविंदा,करिश्मा के गाने पर जबरदस्त डांस
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अदा शर्मा ने किया गोविंदा,करिश्मा के गाने पर जबरदस्त डांस

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

लॉकडाउन के चलते अपने घरों पर रहने को मजबूर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं. इन दिनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी जमकर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट कर उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो को अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने ‘हुस्न है सुहाना, इश्क है दीवाना’ पर डांस करती दिख रही हैं. उनकी एनर्जी देखने लायक है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन भी मजेदार दिया है. अदा ने लिखा, अपने सभी पिज्जा लवर दोस्तों को टैग करें. थ्रोबैक सनडे..लॉकडाउन के बाद आप सबसे पहले क्या खाने वाले हैं?.

उन्होंने आगे लिखा,4 महीने की सालगिरह!..मैंने सोचा था कि मैं इस वीडियो को पिज्जा के बिना 3 महीने पूरा करने के बाद शेयर करूंगी, लेकिन मुझे यह कहते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है कि अब 4 महीने पूरे हो गए हैं. यह मेरा आखिरी पिज्जा था. यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है.इससे पहले अदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह मोजे की मदद से फेसमास्क बनाते हुए नजर आईं थीं. अदा शर्मा अक्सर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट कर फैन्स के साथ कनेक्ट रहती हैं.

अदा शर्मा हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, अदा ने साल 2008 में आई हॉरर फिल्म ‘1920’ में एक अहम भूमिका के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद से वह कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Post navigation

Previous: लखनऊ का 13वां हॉटस्पॉट नया गांव सील निजी अस्पताल,डायग्नोस्टिक बंद
Next: नीना गुप्ता 60 साल की उम्र में 30 साल की एक्ट्रेसेस को दे रहीं हैं मात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.