Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घाटशिला में 15 दिन से क्वारंटाइन लगभग 92 मजदूरों ने किया हंगामा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

घाटशिला में 15 दिन से क्वारंटाइन लगभग 92 मजदूरों ने किया हंगामा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के गालुडीह महुलिया उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन में रह रहे 92 लोगों ने जमकर हंगामा किया. ये लोग घर जाने देने की मांग कर रहे थे. अपनी मांग को मनवाने के लिए ये लोग मंगलवार को अनशन पर बैठ गये. इनका कहना है कि क्वारंटाइन में रहते हुए 15 दिन बीत गये हैं. लिहाजा अब वे अपने-अपने घर जाना चाहते हैं.

हंगामे की सूचना पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. बीडीओ संजय कुमार दास ने भरोसा दिलाया कि जिलास्तर से आदेश मिलने पर उनके घर जाने की व्यवस्था कर दी जाएगी. बीडीओ के इस आश्वासन पर क्वारंटाइन में रह रहे 92 लोगों ने अपना अनशन तोड़ा. लेकिन, एक दिन का मोहलत देते हुए कहा कि अगर उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, तो वे अब प्रशासन की बात नहीं मानेंगे.यहां क्वारंटाइन में रह रहे लोग गढ़वा, पलामु और जामताड़ा जिले के मजदूर हैं. ये सभी ओडिशा में मजदूरी का काम करते थे. लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद राज्य लौट गये. 30 मार्च से इन्हें घाटशिला के गालूडीह महुलिया उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन में रखा गया है. सभी के सैंपल की जांच हो चुकी है. सभी निगेटिव पाये गये हैं. क्वारंटाइन में 15 दिन गुजारने के बाद अब ये मजदूर अपना घर जाना चाहते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जैश के आतंकियों को कोरोना पाकिस्तान ने इलाज से किया इनकार
Next: बोल्ड फोटो के बाद उर्वशी रौतेला साड़ी,मंगलसूत्र पहने आई नज़र

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.