Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • GROUP OF MINISTERS की बैठक आज बिपिन रावत भी होंगे शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

GROUP OF MINISTERS की बैठक आज बिपिन रावत भी होंगे शामिल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके बावजूद देश में लगातार बढ़ती कोरोना वायरस के केस की संख्या चिंता बढ़ा रही है. इस बीच आज एक बार फिर स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हो रही है. इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कर रहे हैं.

बैठक में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर बात होगी. स्वास्थ्य मंत्री के अलावा इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, नित्यानंद राय भी मौजूद हैं.खास बात ये है कि इस बार बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत ने भी हिस्सा लिया. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया था, अब देश में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. हालांकि, इस बार सरकार की ओर से शर्तों के साथ कुछ छूट देने की बात भी कही गई है.गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, जिन जिलों में 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और कोई भी नया केस सामने नहीं आएगा, वहां 20 के बाद कुछ छूट दी जा सकती हैं. ये छूट किसानों और मजदूरों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जाएंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी के मैनेजमेंट का असर कोरोना कंट्रोल करने में ब्रिटेन को छोड़ा पीछे
Next: शाहीन बाग बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट 62 मामले आये सामने

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.