Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोरा फतेही ने किया जोरदार डांस मचाया तहलका फैंस को आया पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

नोरा फतेही ने किया जोरदार डांस मचाया तहलका फैंस को आया पसंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

बॉलीवुड में अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही ने अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं. नोरा फतेही के डांस और परफॉर्मेंस के सभी कायल हैं. नोरा के फैंस सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में है, इसमें खास बात यह भी उनके फैंस सिर्फ युवा ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी हैं.

सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो जाते हैं. लॉकडाउन के इन दिनों में घर में रहकर नोरा डांस के जरिए वर्क आउट कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही सेल्फ आइसोलेशल में हैं और इन दिनों अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर करके लोगों की दिलों की धड़कन बड़ा दी हैं. नोरा का जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स और उनका अंदाज देखने लायक है.

वीडियो में एक्ट्रेस हर एक स्टेप बहुत ही स्मूथ तरीके से कर रही हैं. नोरा ने व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर में एक्ट्रेस का लुक भी बहुत जबरदस्त लग रहा है. वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, आखिरकार सीख गई. कोर्नी सॉन्ग पर लाइव क्लास डांस रुटीन.

नोरा फतेही के इस डांस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही ने अपने डांस से सबका दिल जीत लिया हो.

कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नोरा फतेही ने अपने डांस से धमाल मचाकर रख दिया था. उनके गानों में ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘साकी साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’ और ‘गर्मी सॉन्ग’ शामिल है, जिसने फैंस का दिल जीत चुकी हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत की बहन रंगोली के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Next: दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ही परिवार में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.