Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ही परिवार में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक ही परिवार में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

दिल्ली में वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस जानलेवा वायरस से राजधानी में संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के पार पहुंच गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक ही परिवार में 31 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप सा मच गया बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में शनिवार को कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में पूरा इलाका सील कर दिया।

बता दें कि जहांगीरपुरी का यह क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित था सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में कुछ दिनों पहले कोरोना से एक महिला की मौत हो गई थी। आज संक्रमित पाए गए ये लोग उस महिला और उसके परिवार से पहले से ही संपर्क में थे। हालांकि महिला के परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका उत्तरी दिल्ली के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने बताया कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं।

इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। ये लोग कोरोना का शिकार हुई एक महिला के परिवार से जुड़े हैं।राजधानी में अभी तक कुल 1707 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 911 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मरीज आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोरा फतेही ने किया जोरदार डांस मचाया तहलका फैंस को आया पसंद
Next: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार 507 की मौत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.