Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मायावती ने कोटा से छात्रों को वापस बुलाने पर सीएम योगी की तारीफ
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मायावती ने कोटा से छात्रों को वापस बुलाने पर सीएम योगी की तारीफ

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के कदम को जोरदार ढंग से सराहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां योगी आदित्यनाथ के कदम पर तंज कसा था, वहीं मायावती ने सराहना की है।

लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने गए प्रदेश के सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश वापस लाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के कदम की मायावती ने जमकर सराहना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से दो सौ से अधिक बस राजस्थान के कोटा भेजी हैं। आगरा, जालौन तथा झांसी से इन बसों को कोटा भेजा गया है। जिनमें मास्क के साथ सैनिटाइजर भी हैं। इसके साथ ही चालक तथा कंडक्टर को साफ निर्देश हैं कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए बच्चों को बस में बैठाया जाए।

इन बसों में प्रदेश के सभी 75 जिलों के छात्र-छात्राओं को लाया जा रहा है। इन सभी के शनिवार रात या रविवार सुबह तक लखनऊ तथा अन्य जिलों में पहुंचने की संभावना है। कोटा में फंसे छात्रों को लेने कासगंज डिपो की चार बसें कोटा पहुँची हैं। दो बसों में बरेली, एक-एक मे पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के छात्र आएंगे।बसपा मुखिया मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस कदम की सराहना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कोचिंग पढऩे वाले लगभग 7,500 बच्चों को लॉॅकडाउन से निकालने व उन्हें सुरक्षित घरों तक भेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने, काफी बसें कोटा, राजस्थान भेजी है। यह स्वागत योग्य कदम है। बीएसपी इसकी सराहना भी करती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ने से परेशान दिया असंतोषजनक करार
Next: Lockdown के बीच बरेली में किसान को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.