Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • COVID 19 के कारण गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने पर लगा प्रतिबंध
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

COVID 19 के कारण गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने पर लगा प्रतिबंध

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

एनसीआर के गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने की अब अनुमति नहीं मिलने जा रही है. दिल्ली जाने वाले 6 मरीजों के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी मिली है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए ये कदम उठाया है. गाजियाबाद जिले के डीएम ने यह साफ कर दिया है कि किसी को भी यहां से दिल्ली जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. जिला प्रशासन ने मंगलवार से यहां से दिल्ली जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. विशेष अनुमति मिलने पर यहां से बाहर निकलना संभव हो सकेगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है. इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़े संक्रमण का खतरा हो सकता है. इसके अलावा जिले में सोमवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इन मरीजों को पास के हॉस्पिटल के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है.

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. यह आंकड़ा 46 पर पहुंच गया है. इस लिस्ट में जमातियों की संख्या 27 है. इनमें से 14 जमाती पिछले दो दिनों के अंदर इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हुए हैं. संभावना है कि ये संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि कई लोगों की जांच रिपोर्ट अभी तक लंबित है.सीएमओ के अनुसार, यहां सोमवार को सुबह में 311 लोगों की रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में 3 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. ये जमाती कोलकाता के रहने वाले हैं. क्वैरंटाइन होने से पहले इनके लोनी और पसौड़ा के मस्जिद में रहने की जानकारी मिली है. फिलहाल इन तीनों को क्वरंटाइन किया गया है. ये भी जानकारी मिली है कि इन जमातियों की पहली रिपोर्ट निगेटिव मिली. लेकिन उसके बाद हुई दूसरी जांच में ये कोरोना पॉजिटिव मिले.

Post navigation

Previous: राजस्‍थान सरकार ने मनरेगा श्रमिकों का कार्य समय बदला व बढ़ाई मजदूरी
Next: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट 77 पैसे प्रति लीटर हो गई तेल की कीमत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.