Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना की संख्या 19 हजार के पार दिल्ली,नोएडा बॉर्डर सील
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

देश में कोरोना की संख्या 19 हजार के पार दिल्ली,नोएडा बॉर्डर सील

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गौतम बुद्ध नगर के डीएम आदेश की कॉपी को ट्वीट करते हुए मंगलवार की शाम को इस बात की जानकारी दी। इस आदेश में यह कहा गया है कि गौतम बुद्ध नगर में पिछले दिनों कई ऐसे व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जो जिनका संबंध किसी न किसी तरह दिल्ली से रहा है। ऐसे में दिल्ली-गौतम बुद्ध नगर में आवागमन करने वाले व्यक्तियों से कोरोना संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है। इसलिए व्यापक हित में अगले आदेश तक दिल्ली-गौतम बुद्ध नगर के बीच आवागमन को प्रतिबंधित किया जाता है।
हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों को गौतम बुद्ध नगर डीएम ने छूट देने का भी ऐलान किया है। इनमें –

1-वो अधिकारी या कर्मचारी हैं जो कोविड-19 की सेवाओँ से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इसके लिए यूपी और दिल्ली सरकार की तरफ से जारी पास मान्य होंगे।
2-सामानों का परिवहन करने वाले हल्के और भारी वाहनों को छूट रहेगी।
3-भारत सरकार में तैनात उप-सचिव और उनके वरिष्ठ अधिकारी जिनके पास गृह मंत्रालय की तरफ जारी पहचान पत्र उपलब्ध होंगे।
4-ऐसे मीडियाकर्मी जिन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) एवं जिला सूचना अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर की तरफ से पास जारी किए जाएंगे।
5-ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सक जिनके द्वारा गौतमबुद्ध नगर के अस्पतालों में जरूरी सेवाएं दी जानी है, उनकी सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से पुलिस आयुक्त को उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने यह आदेश सोमवार को ही जारी कर दिए थे। जिसके बाद आज गाजियाबाद से दिल्ली आवागमन करने वाले वाहनों को रोक दिया गया। केवल आवश्यक सामग्री एवं विशेष पास वाले लोगों को ही एंट्री दी गई।

Post navigation

Previous: कैबिनेट की बैठक आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर होगी चर्चा
Next: चीनी रैपिड किट फेल ICMR ने दो दिनों के लिए टेस्टिंग पर लगाई रोक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.