Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IAS प्रवीण लक्षकार की सूज बुज से 15 दिनों में कोरोना मुक्‍त हुआ हाथरस
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

IAS प्रवीण लक्षकार की सूज बुज से 15 दिनों में कोरोना मुक्‍त हुआ हाथरस

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Praveen-Kumar-Laxkar-1

उत्‍तर प्रदेश का हाथरस जिला भी अब कोरोना संक्रमित मरीजों से मुक्‍त हो गया है. अब इस जिले में कोई भी शख्‍स कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है. हाथरस की गिनती उन जिलों में भी है, जिन्‍होंने लॉकडाउन को लेकर नो-टॉलरेंस की नी‍ति अपना रखी थी. शायद यही वजह है कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में इस जनपद को महज 15 दिन का समय लगा. लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के जरिए 29 मार्च की रात हमें पता चला कि बाहर से आए हुए कुछ लोग स्‍थानीय मस्जिद में छिपे हुए हैं. ये सभी लोग दिल्‍ली मरकज से जुड़े हुए जमाती हैं. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ज्‍वाइंट टीम मौके के लिए रवाना हो गई.

उक्‍त मस्जिद से कुल 22 लोगों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल लाया गया. जांच के लिए सैंपल भेजने के बाद, हमने सभी को वहीं क्‍वारंटाइन कर‍ दिया. 1 अप्रैल को आई रिपोर्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिन्‍हें बेहतर इलाज के लिए कोविड एल-वन फैसिलिटी में स्‍थानांतरित कर दिया. वहीं बाकी बचे 22 लोगों को हमने 14 दिन के क्‍वारंटाइन में भेज दिया. इस दौरान किसी शख्‍स ने कोई लक्षण दिखते हैं तो उसे जांच के लिए जिला अस्‍पताल भेजा जाता है. जांच की रिपोर्ट आने तक वह जिला अस्‍पताल के आइसोलेशन वार्ड में रहता है. रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को एल-वन फैसिलिटी में स्‍थानांतरित कर देते हैं.

यदि रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे वापस क्‍वारंटाइन सेंटर भेज दिया जाता है. इस तरह हमारे पास पर्याप्‍त साधन और संसाधन हैं. अभी तक हमें किसी को अलीगढ़ या आगरा भेजने की जरूरत नहीं पड़ी.20 अप्रैल से शर्तों के साथ कुछ गतिविधियों की इजाजत दी गई है. इनमें कृषि संबंधित गतिविधियां, आंगनबाड़ियों का संचालन, आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति, औद्योगिक प्रतिष्‍ठान और निर्माण संबंधी गतिविधियां आदि शामिल हैं. सभी सेक्‍टर्स के वर्क नेचर के अनुसार, शर्तें लगाई गई हैं. स्‍थानीय प्रशासन को शर्तों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है.

Post navigation

Previous: दिनेश शर्मा बोले स्कूल बंद रहने तक परिवहन शुल्क वसूला तो होगी कार्यवाही
Next: Uddhav Thackeray ने प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार से मांगी मदद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.