Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Uddhav Thackeray ने प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार से मांगी मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Uddhav Thackeray ने प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार से मांगी मदद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केन्द्र सरकार से वहां पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।उद्धव ने कहा कि मजदूरों के लिए बिना घर- परिवार के समय बिताना इस संकट की घड़ी में मुश्किल हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए मंगलवार की रात को किए गए ट्वीट में यह कहा गया कि अगर केद्र सरकार इस बात का अनुमान लगा रही है कि कोविड-19 संक्रमण के केस 30 अप्रैल से 15 मई के बीच बढ़ेंगे तो उन्हें समय रहते इन बातों पर भी अवश्य गौर करना चाहिए कि क्या स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर उन्हें वापस अपने घर भेजा जा सकता हैं, और इस बारे में अप्रैल के अंत तक गाइडलाइंस जारी करे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से यह कहा गया कि करीब 6 लाख प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार की तरफ से बनाए गए राहत शिविरों में खाना, दवाई रहने की सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि, ऐसे वक्त में उनका अपने घरों और परिवारों से दूर रहना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है।गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर स्टेशन के बाहर खड़े हो गए थे। इन्हें काफी समझाया गया लेकिन जब ये नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लिया था। इसके बाद खुद गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर कहा था कि ऐसा घटनाओं से कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई कमजोर पड़ेगी। उन्होंने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया था।

उधर, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह कहा गया कि चूंकि अफवाह फैली थी कि ट्रेन चलने वाली है इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोग एकजुट हुए थे। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन प्रवासी मजदूरों को यह भरोसा दिलाया था कि लॉकडाउन तक उन्हें राज्य में रहने और खाने की कोई दिक्कत नहीं होगी । मंगलवार को 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी के साथ 408 मरीज बीमारी से ठीक हो गए। नगर निकाय ने बताया कि मुंबई में 12 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से आठ को पहले से कोई बीमारी थी जबकि चार को उम्र संबंधी जटिलताएं भी थी। उसने बताया कि 81,612 लोगों को घर में पृथकवास में रखा गया है जबकि 20 अप्रैल तक 16043 लोगों ने 14 दिन का अपना पृथकवास पूरा कर लिया था।

Post navigation

Previous: IAS प्रवीण लक्षकार की सूज बुज से 15 दिनों में कोरोना मुक्‍त हुआ हाथरस
Next: पृथ्वी दिवस के आज पूरे हुए 50 साल गूगल ने बनाया शानदार डूडल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.