Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BJP विधायक को कोटा के लिए पास देने वाले नवादा SDO को किया सस्पेंड
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

BJP विधायक को कोटा के लिए पास देने वाले नवादा SDO को किया सस्पेंड

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

बीजेपी विधायक अनिल सिंह की बेटी के लिए कोटा भेजे जाने का पास देना नवादा एसडीओ को महंगा पड़ गया और बिहार सरकार ने नवादा के एसडीओ अनु कुमार को सस्पेंड कर दिया. नीतीश सरकार ने पास ज़ारी करने को लेकर इससे पहले जांच करने को कहा था. बिहार के हिसुआ से भाजपा विधायक अनिल सिंह को कोटा से अपनी बेटी को वापस लाने के लिए नवादा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी ने 15 अप्रैल को यात्रा पास जारी किया था. यात्रा पास की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया था आरोप है कि एसडीओ ने इजाजत देने से पहले आवेदन की पूरी तरह छानबीन नहीं की और अंतर्राज्यीय पास जारी कर दिया. लॉकडाउन के दौरान अंतर्राज्यीय पास बहुत जरूरी परिस्थितियों में ही दिया जा सकता है.

डीएम ने अपनी रिपोर्ट में एसडीओ को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी. इसके बाद राज्य सरकार ने सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया वहीं विधायक ने अपनी सफाई में कहा है कि पुत्री की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण मुझे उसे वापस लाने के लिए जाना पड़ा. इसके लिए मैंने सदर अनुमंडल कार्यालय से विधिवत तरीके से अनुमति प्राप्त किया. इसमें मुख्यमंत्री के आदेश या निर्देश के उल्लंघन का प्रश्न ही नहीं उठता है बिहार सरकार के तहत तहत Covid-19 महामारी घोषित की गयी है. जिसके कारण सम्पूर्ण भारत में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है. कोविड-19 संकट में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना भी सरकारी अधिकारियों की कर्तव्य है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पृथ्वी दिवस के आज पूरे हुए 50 साल गूगल ने बनाया शानदार डूडल
Next: गृह मंत्रालय की गाइडलाइन खुलेंगी रिचार्ज, किताब,इलेक्ट्रिक फैन की दुकानें

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.