Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फेसबुक का दांव कोरोना संकट के बीच Jio में निवेश करेगा 43,500 करोड़
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

फेसबुक का दांव कोरोना संकट के बीच Jio में निवेश करेगा 43,500 करोड़

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

कोरोना संकट के बीच दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और भारत के रिलायंस जियो में बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत फेसबुक ने रिलायंस जियो में 43 हजार करोड़ से अधिक के निवेश का ऐलान किया है. डील होने के बाद फेसबुक की रिलायंस जियो में हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी की हो जाएगी. इसी के साथ रिलायंस जियो में फेसबुक सबसे बड़ा शेयरहोल्डर भी बन जाएगा.फेसबुक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी गई है. इसके लिए फेसबुक 5.7 बिलियन डॉलर यानी 43, 574 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है. फेसबुक ने कहा, जियो भारत में जो बड़े बदलाव लाया है, उसने हमें आकर्षित किया है.

बेहद कम समय में जियो ने 388 मिलियन से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ लिया है. यही वजह है कि हम जियो के जरिए भारत में पहले से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.इस डील को लेकर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि अभी दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन मैं भारत में अपने काम पर एक अपडेट साझा करना चाहता हूं. हम रिलायंस Jio प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जुकरबर्ग ने आगे कहा कि भारत एक बड़े डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. वहीं, कई कंपनियों ने अपना कारोबार समेट लिया. कई टेलीकॉम कंपनियों ने विलय कर लिया. वर्तमान में मुख्यतौर पर रिलायंस जियो के अलावा एयरटेल और वोडा-आइडिया इंडस्ट्री में टिके हैं. फिलहाल, रिलायंस जियो के 38 करोड़ ग्राहक हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गृह मंत्रालय की गाइडलाइन खुलेंगी रिचार्ज, किताब,इलेक्ट्रिक फैन की दुकानें
Next: आयुष्मान खुराना ने लॉकडाउन में किया बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट लिखा नोट

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.