Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में ग्राम प्रधान के खिलाफ बाबा ने अनशन पर बैठने का लिया फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बरेली में ग्राम प्रधान के खिलाफ बाबा ने अनशन पर बैठने का लिया फैसला

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Screen Shot 2020-04-23 at 11.35.48 AM

आज हम आपको ले चलते हैं जनपद बरेली के विसारत गंज में जहां ग्राम प्रधान के खिलाफ एक बाबा ने अनशन पर बैठने का फैसला लिया बाबा के अनशन को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ बेचैन, जी हां हम बात कर रहे हैं बेहटा बुजुर्ग गांव के देव स्थान पर खड़े होकर अनशन करने का किया प्रण जिनका नाम है बाबा विजय देव नाथ महाराज आपको बतादे की बाबा ने इस कोरोना वायरस से बचने के लिए गांव में कीचड़ से भरी नाली खुद साफ की बाबा ने ग्राम प्रधान भगवान दास पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में गंदगी देख कर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन प्रधान ने बाबा की एक ना सुनी फिर बाबा ने ग्राम पंचायत अधिकारी को इस गंदगी के बारे में अवगत कराया तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने बाबा को खरी खोटी सुना दी जिससे बाबा गुस्सा होकर अनशन पर बैठ गए उपरोक्त मामले को देखते हुए बाबा ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के मामले सामने रखे

वही बाबा ने प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान की पत्नी का खुद का BPL राशन कार्ड बना हुआ है साथ ही प्रधान के सगे भाई का मनरेगा जॉब कार्ड भी है यही नहीं ग्राम प्रधान और भी कई प्रकार के ग्राम निधि में भ्रष्टाचार कर कर के बैठा है तो अब वही बाबा ने कहा की जब तक ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के ऊपर उच्च अधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं तब तक यह अनशन जारी रहेगा इस अनशन के दौरान बाबा ने बताया बाबा को तमाम प्रकार की धमकी मिल रही हैं बाबा ने प्रशासन से यह भी गुहार लगाई है कि अगर उनको कुछ हो जाता है उसके जिम्मेदार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी होंगे इसको देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बाबा की देखरेख के लिए दो सिपाही लगा दिए हैं अब देखना यह होगा कि बाबा का अनशन क्या इन भ्रष्ट अधिकारी व ग्राम प्रधान की पोल खुलवा पाएगी क्या प्रशासन पर बाबा के अनशन का कोई असर पड़ेगा या बाबा की जान जाएगी अगर ऐसे ही सरकारी धन का दुरुपयोग ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी करते रहेंगे तो गरीबों को कभी भी अपना हक नहीं मिल पाएगा

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता वैल किल्मर ने एंजेलिना जोली को लेकर किया खुलासा
Next: PM मोदी करेंगे वित्त मंत्री के साथ बैठक आज होंगे बड़े फैसले

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.