Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान को IMF की बड़ी मदद 1.39 अरब डॉलर का दिया कर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पाकिस्तान को IMF की बड़ी मदद 1.39 अरब डॉलर का दिया कर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (6)

पाकिस्तान को अंतरार्ष्टीय मुद्रा कोष से 1.39 अरब डॉलर का आपातकालीन ऋण मिला है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, 1.39 अरब डॉलर के कर्ज से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अरब डॉलर हो गया है, जो एक महीने का उच्चतम स्तर है पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने ट्विटर पर लिखा है, एसबीपी को त्वरित वित्त पोषण व्यवस्था के तहत आईएमएफ से 1.39 अरब डॉलर मिले हैं। पाकिस्तान को यह कर्ज कोरोनावायरस संकट के कारण आर्थिक नरमी को देखते हुए उसे विदेशी मुद्रा भंडार को दुरुस्त करने के लिए दिया गया है।

यह कर्ज पहले से ही अपेक्षित था और इसने पाकिस्तानी रुपये को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आगे बढ़ने में मदद की है। पिछले हफ्ते एसबीपी की साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया गया था कि 10 अप्रैल 2020 को पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार चार महीने के निचले स्तर 10.97 अरब डॉलर पर आ गया था दरअसल, पिछले पांच से छह सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी बाजार से अल्पकालिक विदेशी निवेशकों द्वारा लगभग 2.69 अरब डॉलर की पूंजी निकाल ली गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान के विदेशी भंडार में काफी कमी आ गई थी। इनमें से कई निवेशकों ने कोरोना महामारी के बाद पनपे दहशत के माहौल में समय से पहले ही ट्रेजरी बिल और लंबी अवधि के पाकिस्तान इन्वेस्टमेंट बॉन्ड भी बेच दिए मुद्राकोष के बयान के अनुसार, आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान को सस्ता आपात कर्ज देने का मंजूरी दी थी। इससे पाकिस्तान को कोरोनावायरस संकट के समय तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 23 हजार के पार 718 की मौत
Next: एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी कहा भारत में 10 हफ्ते का लॉकडाउन जरूरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.