Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी कहा भारत में 10 हफ्ते का लॉकडाउन जरूरी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी कहा भारत में 10 हफ्ते का लॉकडाउन जरूरी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है. आशंका जताई जा रही है कि 40 दिनों के लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी देश भर में कई पाबंदियां लागू रह सकती हैं. हालांकि कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि भारत जैसे बड़े देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कम से कम 10 हफ्तों का लॉकडाउन जरूरी है.हेल्थ जनरल द लैंसेट के एडिटर इन चीफ रिचर्ड हॉर्टन का कहना है कि अगर भारत में लॉकडाउन को नहीं बढ़ाया गया तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. साथ ही भारत का सारा मेहनत बेकार चला जाएगा और हालात गंभीर हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ये महामारी किसी भी देश से हमेशा के लिए खत्म नहीं होगा. दुनिया के सारे देश इसे फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. अब भारत को लॉकडाइन का फायदा हुआ है तो फिर आप देखेंगे कि 10 हफ्तों के बाद इसमें कमी आएगी

भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है. पहले ये 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन बाद में पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया. हॉर्टन चाहते हैं कि इसे कम से कम 10 हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा, मुझे पता है कि भारत में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई है. लेकिन फिर भी भारत को जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए. अगर लॉकडाउन को जल्दी खत्म किया गया तो फिर कोरोना का दूसरा दौर भारत में आ सकता है जो कि बेहद खतरनाक होगा.कोरना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है. लेकिन यहां अब तक सिर्फ 8 हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया गया. इतना ही नहीं अमेरिका के कई राज्यों ने तो इसे पूरी तरह लागू भी नहीं किया. स्पेन में भी 2 लाख से ज्यादा कोरोना के केस थे. यहां 14 मार्च से लॉकडाउन लागू है जो कि 57 दिनों बाद 9 मई को खत्म होगा. इसी तरह इटली में भी 57 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान को IMF की बड़ी मदद 1.39 अरब डॉलर का दिया कर्ज
Next: बिहार में सरकार ने दिए निर्देश अब खुलेंगी किताब व स्टेशनरी की दुकानें

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.