Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रक्षा मंत्री की सैन्य अफसरों से अपील सूझबूझ से करें संसाधनों का इस्तेमाल
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

रक्षा मंत्री की सैन्य अफसरों से अपील सूझबूझ से करें संसाधनों का इस्तेमाल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Covid​​-19 महामारी की वजह से आए आर्थिक बोझ को देखते हुए सेना के शीर्ष अधिकारियों से वित्तीय संसाधनों का बहुत सूझबूझ से इस्तेमाल करने का आग्रह किया. रक्षा मंत्री ने खर्चों को सीमित रखने और संसाधनों की किसी भी तरह की बर्बादी पर अंकुश लगाने के लिए भी कहा तीनों सेना प्रमुखों समेत शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेनाओं की ऑपरेशनल और COVID-19 तैयारियों की समीक्षा की. रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि सेनाएं ऑपरेशनल तैयारियों को सुनिश्चित करेंगी, ऐसा COVID-19 से जारी लड़ाई के साथ ही होगा और दुश्मन को मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा.

बता दें कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाओं में हाल में वृद्धि हुई है. ये ऐसे समय पर है जब कोरोना वायरस महामारी से दुनिया लॉकडाउन के साथ जूझ रही है रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेना की संयुक्तता पर जोर देते हुए कमांडर्स इन चीफ से ऐसे टास्क की पहचान करने और उन्हें प्राथमिकता देने के लिए कहा जो जल्दी से पूरा हो सकें, ताकि लॉकडाउन हटने के बाद अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने में मदद की जा सके.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कमांडर्स इन चीफ ने रक्षा मंत्री को उन उपायों से अवगत कराया, जो सैन्यकर्मियों को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए किए जा रहे हैं. साथ ही ये भी बताया कि स्थानीय नागरिक प्रशासन की मदद के लिए क्या-क्या किया जा रहा है. इनमें COVID-19 पर SoPs का मुद्दा, प्रोटोकॉल्स और ड्रिल्स में उपर्युक्त बदलाव शामिल हैं. ये स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य एजेंसियां की एडवाइजरी के हिसाब से किया जा रहा है. साथ ही संबंधित कमांड एरिया में रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की देखभाल की जा रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव
Next: यूपी में कोरोना योद्धाओं व मरीजों की भी होगी काउंसलिंग MoU पर हस्ताक्षर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.