Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में मिले कोरोना संक्रमित मरीज स्‍टाफ क्‍वारंटाइन
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में मिले कोरोना संक्रमित मरीज स्‍टाफ क्‍वारंटाइन

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (8)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंदन हास्पिटल पर कोरोना के मरीज होने की जानकारी छिपाने का आरोप लगा है. यहां दो कोरोना मरीज मिलने के बाद अस्पताल के सभी स्टाफ को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में भेजा गया है. अस्पताल अब कोई नया मरीज भर्ती नहीं कर सकता है. वहीं यहां पहले से भर्ती मरीज भी बाहर नहीं निकल सकते हैं.

राजधानी लखनऊ में स्थित चंदन अस्पताल में 2 कोरोना पॉजिटिव की जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप के बाद अस्पताल से मरीजों को एसजीपीजीआई में शिफ्ट कराया गया है. वहीं अस्पताल के सभी स्टाफ को 14 दिन के क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है. यही नहीं अस्पताल में जो मरीज भर्ती हैं, उनको भी बाहर निकलने के लिए मना किया गया है. चंदन अस्पताल प्रशासन से कहा गया है कि बाहर से आप कोई भी मरीज भर्ती नहीं करेंगे.

बता दें लखनऊ में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 200 पार चली गई है. नए कोरोना पॉजिटिव केसों में 7 मरीज पाण्डेयगंज, 1 सदर और 9 लोग अरबी फारसी यूनिवर्सिटी में क्वॉरेंटाइन हैं. जानकारी के अनुसार अरबी फारसी यूनिवर्सिटी में क्वॉरेंटाइन पॉजिटिव लोगों में ज्यादातर लोग दिल्ली के हैं. इसके साथ ही लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या 185 से बढ़कर 202 हो गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में कोरोना योद्धाओं व मरीजों की भी होगी काउंसलिंग MoU पर हस्ताक्षर
Next: सहारनपुर में अस्थाई जेल में बंद जमाती निकला पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.