Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में COVID-19 मरीजों की संख्या 2500 के पार,53 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली में COVID-19 मरीजों की संख्या 2500 के पार,53 की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले शुक्रवार को 2500 के पार चले गये जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के चार रोगियों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के शुरूआती नतीजे काफी उत्साहजनक हैं जिससे कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है. रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 136 नए मामले सामने आये जिसके साथ ही इस महामारी के मामले अब कुल 2514 हो गये. बीमारी से तीन मरीजों की मौत भी हो गई जिसके साथ ही यहां इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है.

नए मामलों में दिल्ली पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक भी है जो अपराध शाखा में तैनात है. अब तक 21 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार यहां 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के 857 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. उनमें 802 लोग 18 अप्रैल के बाद स्वस्थ हुए हैं केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में चार मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी को उत्साहवर्धक करार देते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिनों में प्लाज्मा थेरेपी के और अधिक नैदानिक ​​परीक्षण किए जाएंगे प्लाज्मा थेरेपी में कोविड-19 संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके व्यक्ति से एंटीबॉडी लेकर उनका इस्तेमाल गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार के लिए किया जाता है. केजरीवाल ने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए 75 बस रवाना
Next: CM हेमंत ने 1 लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे एक हजार रुपये

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.