Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज से फिर बदलेगा मौसम 4 दिनों तक चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आज से फिर बदलेगा मौसम 4 दिनों तक चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

देश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शनिवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आएगा उन्होंने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दरम्यान धूल भरी तेज हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

मौसम निदेशक के अनुसार रविवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब होगा, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर यह सिलसिला 28 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा। इस आंधी पानी की वजह से फसल कटाई-मड़ाई में लगे किसानों की दिक्कतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं दिल्‍ली एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानि‍यों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवा की वजह से सोमवार तक मौसम की बेरुखी देखी जा सकती है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्‍मीद है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के कई भागों में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM हेमंत ने 1 लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे एक हजार रुपये
Next: बहराइच में मस्जिदों में पढ़ी नमाज मना करने पर पुलिस पर हमला 32 गिरफ्तार

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.