Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहराइच में मस्जिदों में पढ़ी नमाज मना करने पर पुलिस पर हमला 32 गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बहराइच में मस्जिदों में पढ़ी नमाज मना करने पर पुलिस पर हमला 32 गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (18)

लॉकडाउन के दौरान बौंडी व खैरीघाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में मस्जिदों में जुमे की नमाज को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया। पुलिस ने इन्हें मना करने का प्रयास किया तो बौंडी में नमाजियों ने पुलिस के एक सिपाही पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने दो मौलवी समेत 32 लोगों गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ महामारी अधिनियम, लॉकडाउन का उल्लंघन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है।

बिना जरूरी कार्य के घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजनों पर रोक है। इसके बावजूद बौंडी थाना क्षेत्र के डिहवा गांव स्थित मस्जिद में मौलवी की अगुवाई में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। इसकी जानकारी होते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तो यह लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गये। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी जमुरिया निवासी सईद व 22 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से फिर बदलेगा मौसम 4 दिनों तक चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला
Next: देश में अबतक कोरोना के करीब 24 हजार केस 723 से ज्यादा मौतें

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.