Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका को हफ्तों बाद मिली राहत 24 घंटे में मौत का आकड़ा हुआ कम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

अमेरिका को हफ्तों बाद मिली राहत 24 घंटे में मौत का आकड़ा हुआ कम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया के लिए एक अच्छी खबर आई है. ये पॉजिटिव खबर अमेरिका से आई है, जहां पिछले 24 घंटों में पिछले तीन हफ्तों में कोरोना वायरस से सबसे कम मौतें हुई हैं. कोरोना से दुनिया भर में हो रही मौतों पर नजर रखने वाली संस्था जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में अमेरिका में मौत का आंकड़ा 1258 रहा है. ये आंकड़ा पिछले तीन सप्ताह में सबसे कम है.बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 50000 पार कर गई है. गुरुवार को यहां 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3176 लोगों की मौत हुई थी. लेकिन अगले ही दिन ये आंकड़ा घटकर आधे से भी कम 1258 रह गया है. कई हफ्तों से कोरोना से कराह रहे अमेरिका और दुनिया के लिए ये राहत भरी खबर है.अमेरिका में रिकॉर्ड किए गए मौत के आंकड़े दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. यहां कोरोना वायरस ने लगभग 9 लाख लोगों को संक्रमित किया है.

आपको बतादे इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने कहा है कि रिसर्च बताती है कि नोवेल कोरोना वायरस अमेरिका में सबसे पहली बार यूरोप से आया, न कि चीन से. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाया गया ट्रैवल बैन बहुत देर से लिया गया फैसला था और इससे कोरोना का संक्रमण रुकने की संभावना नहीं रही.गवर्नर ने कहा कि ट्रंप ने चीन से लोगों के आने-जाने पर 2 फरवरी को रोक लगाई, लेकिन इससे लगभग एक महीना पहले ही इस बीमारी के चीन में मौजूद होने की खबर मीडिया में आ चुकी थी. इसके अगले महीने अमेरिका ने यूरोप से आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया, तब तक अमेरिका में ये वायरस बड़े पैमाने पर फैल चुका था.

Post navigation

Previous: देश में अबतक कोरोना के करीब 24 हजार केस 723 से ज्यादा मौतें
Next: लॉकडाउन में थम नहीं रहा सैफ-करीना की रोमांटिक तस्वीरों का सिलसिला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.