Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आजीविका के चलते इंदौर से 500 KM के सफर पर परिवार के साथ पैदल निकले 150 मजदूर। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आजीविका के चलते इंदौर से 500 KM के सफर पर परिवार के साथ पैदल निकले 150 मजदूर। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

मध्यप्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के अपने पैतृक स्थानों के लिए परिवार के साथ पैदल रवाना हुए करीब 150 मजदूरों के जत्थे को शनिवार को रोक लिया गया. इन मजदूरों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है. पड़ोसी धार जिले के पीथमपुर से ललितपुर की दूरी करीब 500 किलोमीटर है पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वाले करीब 150 मजदूरों को क्षिप्रा थाना क्षेत्र में रोका गया. उन्होंने बताया ये लोग मूल रूप से उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं.

उनका कहना है कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण पीथमपुर में कारखाने बंद पड़े हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है. इसलिए वे उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के अपने पैतृक स्थानों की ओर परिवार के साथ पैदल जा रहे थे. डीएसपी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इंदौर जिले से बाहर जाने पर पाबंदी लगी है. इसके मद्देनजर मजदूरों को समझा-बुझाकर आश्रयस्थलों में भेजा गया है.डीएसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर मजदूरों को ले जा रहे दोनों वाहनों को जब्त करते हुए इनके चालकों पर संबद्ध धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं मजदूरों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है.

Post navigation

Previous: DA काटने पर भड़की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कही ये बड़ी बात। …..
Next: क्या वेब प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.