Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका के बाद अब आगरा मॉडल को लेकर अखिलेश यादव का हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रियंका के बाद अब आगरा मॉडल को लेकर अखिलेश यादव का हमला

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
YOHGI

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जिस आगरा मॉडल की शुरुआत में काफी तारीफ़ हुई थी, अब वहीं क्‍वारेंटाइन सेंटर में फैली अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक क्‍वारेंटाइन सेंटर में आइसोलेट लोगों के साथ अछूतों जैसा व्यवहार देखने को मिला है. वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सीडीओ को जांच करने के आदेश दिए हैं. उधर आगरा के मेयर नवीन जैन ने भी तमाम असुविधाओं को देखते हुए सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है, मुख्यमंत्री द्वारा बहुप्रचारित कोरोना से लड़ने का ‘आगरा मॉडल’मेयर के अनुसार फ़ेल होकर आगरा को वुहान बना देगा. न जांच, न दवाई, न अन्य बीमारियों के लिए सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, न जीवन रक्षक किट और उस पर क्वॉरेंटाइन सेंटर्स की बदहाली प्राणांतक साबित हो रही है. जागो सरकार जागो!

जिलाधिकारी ने बताया कि एसजीआई से मिली शिकायतों के बारे में उन्होंने निरीक्षण किया. सुबह भी निरीक्षण किया गया था. अब व्यवस्थाएं ठीक करा दी गई हैं. जो शिकायत मिली थी, उसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को अलग से जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया है. साथ ही किसकी कमी थी इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही कहा गया है कि भविष्य में ऐसी शिकायतें न आएं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने 30 मई तक बढ़ाई सख्‍ती लखनऊ में शराब और मांस की बिक्री पर रोक
Next: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हजार के पार अब तक 934 की मौत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.