Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक्टर इरफान खान का हुआ निधन जावेद अख्तर बोले बहुत जल्दी चले गए
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

एक्टर इरफान खान का हुआ निधन जावेद अख्तर बोले बहुत जल्दी चले गए

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

बॉलीवुड स्टार इरफान खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है और उनकी मौत की खबरें झूठी हैं. लेकिन आज सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई. इरफान खान की मौत की जानकारी देते हुए परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है.

आपको बता दें कि इरफान खान इस समय बीमारी के साथ-साथ काफी इमोशनल दौर से गुजर रहे थे. 25 अप्रैल को ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हुआ था. हालांकि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के चलते वो अपनी मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके थे. इरफान खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी मां को अंतिम विदाई थी.

‘मुझे भरोसा है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है’. इरफान खान अक्सर इन शब्दों का प्रयोग किया करते थे. साल 2018 में कैंसर से लड़ते समय भी इरफान ने अपने नोट में ये बात कही थी. इरफान खान बेहद कम शब्दों में अपनी बात कहा करते थे और बात करने के लिए आंखों का ज्यादा इस्तेमाल करते थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गाँधी को बैंक कर्ज मामले में वित् मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब
Next: क्या जानलेवा हो सकती है प्लाज्मा थेरेपी आइये जानते है। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.