Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में दो दिन पहले युवक को कराया गया भर्ती अब हुई कोरोना से पहली मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बरेली में दो दिन पहले युवक को कराया गया भर्ती अब हुई कोरोना से पहली मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (17)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. दो दिन पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 35 वर्षीय मरीज को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 35 वर्षीय वजीर अहमद सांस और डायबिटीज से भी ग्रसित था. उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे मौत हुई.

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को हजियापुर निवासी 35 वर्षीय युवक की जांच कराई गई थी.27 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद एसआरएमएस में उसे भर्ती कराया गया था. परिजनों के मुताबिक मृतक 4 साल से डायबिटीज से पीड़ित था.पहले संक्रमित की मौज के बाद जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है. अब जिला प्रशासन और पुलिस संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. इससे पहले एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. लेकिन नया मामला सामने आने और मरीज की मौत के बाद संक्रमण की चेन का पता लगाना बड़ी चुनौती है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बरेली जिले को कोरोना फ्री घोषित किया गया था. लेकिन 27 अप्रैल को अचानक एक युवक संक्रमित पाया गया. जिसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिवार के छह सदस्यों को भी क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. इलाके को सील कर पुलिस फोर्स लगाई गई है. संक्रमित युवक के घर के एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है. फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक संक्रमित कैसे हुआ.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिशा पाटनी ने समुद्र किनारे मोनोकिनी में ढाया कहर तस्वीर हो गई वायरल
Next: रैपर कार्डी बी का वीडियो काफी तेजी से हो रहा वायरल दर्द से चिल्लाती दिखी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.