Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फिर बदलेगा मौसम देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

फिर बदलेगा मौसम देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

देशभर के मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बार-बार बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले 3 दिनों में झमाझम बारिश हुई है. इस बीच, मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि पवेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में फिर बारिश हो सकती है मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अभी आंधी-बारिश का खतरा टला नहीं है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक देश के कई राज्‍यों में अगले 24 घंटे यानी 28 और 29 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वोत्‍तर इलाके में भारी बारिश का अनुमान है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, हरियाणा में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं.इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

इससे पहले सोमवार उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जबकि बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के चलते रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

Post navigation

Previous: रैपर कार्डी बी का वीडियो काफी तेजी से हो रहा वायरल दर्द से चिल्लाती दिखी
Next: गृह मंत्रालय ने दिए संकेत 4 मई से लागू होंगे नए दिशा निर्देश। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.